उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री रविन्द्र गुप्ता के साथ पूर्वी दिल्ली एवं दक्षिणी दिल्ली के महापौर एवं सभी निगम पार्षदो ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ नगर निगम के प्रति सौतेला व्यव्हार अपनाते हुए दिल्ली सरकार द्वारा नगर निगम को उनका फण्ड न देने हेतु केजरीवाल के खिलाफ काली पट्टी बाँध कर प्रदर्शन किया, उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री रविन्द्र गुप्ता जी ने कहा कि केजरीवाल हाई कोर्ट का आदेश नहीं मान रहे जिसमे उन्हें नगर निगम को फण्ड रिलीज़ करने के आदेश दिया गया था, गुप्ता जी ने कहा कि केजरीवाल 2017 में आने वाले नगर निगम के चुनाव की तयारी कर रहे है जिसके चलते वह नगर निगम का फण्ड नहीं दे रहे जिससे नगर निगमों की दिन प्रतिदिन आर्थिक स्थित ख़राब होती जा रही है निगम को अपने कर्मचारियों को समय से सैलरी देने में परेशानी हो रही है, फण्ड न होने की वजह से कई विकास कार्य रुके हुए है, निगम के कर्मचारियों के साथ साथ दिल्ली की जनता भी परेशान है, दिल्ली सरकार द्वारा फण्ड न देने से पिछले डेढ़ साल से निगम बुजुर्गो को पेंशन समय से नहीं दे पा रहे है, गुप्ता जी ने कहा कि यह दिल्ली की जनता है, जनता अगर किसी को आसमान में बिठाना जानती है तो उसे उतारना भी जनता बखूबी जानती है दिल्ली की जनता के साथ जो केजरीवाल जी ने नाइंसाफी की है उसका भुगतान इन्हे अगले निगम चुनाव तथा विधान सभा चुनाव में करना पड़ेगा।
Monday, 11 January 2016
Subscribe to:
Post Comments (Atom)









0 comments:
Post a Comment