Thursday, 17 March 2016

अपनी राजनीती चमकाने के लिए हमारे महान मुख्यमंत्री दिल्ली को प्यासा मारने का पूरा इंतज़ाम कर गए

दोस्तों हमारे महान मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल जी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावो में वहा के किसानो के वोटो की चाहत में सतलुज यमुना लिंक नहर का पानी सिर्फ पंजाब का है इस नहर के पानी पर हरियाणा का कोई हक़ नहीं है यह बयान दे कर सिर्फ अपनी पंजाब की जनता को खुश तो कर दिया, परंतु दिल्ली की जनता को प्यासा मारने का पुरा इंतज़ाम कर दिया है , हमारे मुख्यमंत्री को हम लोगों की चिंता नहीं है शायद वह भूल गए की माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सतलुज यमुना लिंक नहर से पंजाब ओर हरियाणा दोनों राज्यो को पानी मिलता है जिसमे से हरियाणा हमारी दिल्ली को मुनक नहर के द्वारा पानी देता है , पर अपनी राजनीती चमकाने के लिए हमारे महान मुख्यमंत्री दिल्ली को प्यासा मारने का पूरा इंतज़ाम कर गए.......

0 comments:

Post a Comment